कोल्ड वेव अलर्ट: 20 जिलों में शीतलहर का प्रहार

 मध्यप्रदेश में लगातार ठंड का कहर इस कदर  बढ़ रहा है …कि कई शहरों में तापमान 7, 6, यहां तक कि 5 डिग्री तक जा पहुंचा है…मध्यप्रदेश में इस समय ठंड का दौर लगातार जारी है।…मंगलवार से बुधवार की रात भी...प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।...सबसे ठंडा रहा राजगढ़...राजगढ़ ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा....यहाँ पारा 6.5 डिग्री तक गिर गया।...प्रदेश में सबसे सर्द हवा यहीं चली।....बड़े शहर भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में मौसम विभाग के अनुसार....भोपाल: 7.8 डिग्री...इंदौर: 6.9 डिग्री...ग्वालियर: 10.7 डिग्री...उज्जैन: 9.5 डिग्री...जबलपुर: 9.9 डिग्री...ये तापमान नवंबर में बेहद कम माने जाते हैं।....पचमढ़ी: 6.6 डिग्री....नौगांव: 8 डिग्री...शिवपुरी: 9 डिग्री...खरगोन: 9.4 डिग्री...छिंदवाड़ा–मलाजखंड: 9.6 डिग्री...और रीवा में 9.8 डिग्री....बाकी शहर 10 से 13 डिग्री के बीच रहे....लेकिन हवा इतनी ठंडी चली कि ठिठुरन बढ़ गई।...कोल्ड वेव अलर्ट – मौसम विभाग का बड़ा अपडेट...बुधवार के लिए मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों में.... Cold Wave Alert जारी किया है....जिनमें शामिल हैं....भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर,.... सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना,.... सतना, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया।....इन जिलों में हवा की रफ्तार अधिक और तापमान कम रहने के कारण....तेज शीतलहर का असर जारी रहेगा।....सोमवार-मंगलवार की रात भी ठंड जमकर पड़ी।....18 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रहा।
राजगढ़ एक बार फिर सबसे ठंडा—5.6 डिग्री।....पचमढ़ी 6.4, उमरिया 7.6, नौगांव 7.8, शिवपुरी 8 डिग्री, धार 8.8 डिग्री…....लगभग पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरन में डूबा रहा।...सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही की रविवार-सोमवार की रात.... भोपाल का तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया....यानी नवंबर महीने में 84 साल का रिकॉर्ड टूट गया।....बाद में हल्की बढ़ोतरी के साथ तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंचा...लेकिन ठंड का असर बना हुआ है।...इंदौर 7.7 डिग्री, ग्वालियर 10.5, उज्जैन 11 और जबलपुर 9 डिग्री पर रहा।...मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाएं...अभी कुछ दिन तक इसी तरह बहती रहेंगी।..इससे तापमान में और गिरावट संभव है।