एमपी में हर जिले के दो गांव होंगे सुकन्या ग्राम
डाक विभाग ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में सुकन्या रक्षा अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में बच्चियों के डाक घरों में खाते खोले जाएंगे। हर जिले के 2 गांव सुकन्या ग्राम भी घोषित होंगे।
गर्वमेंट प्रेस स्थित मुख्य डाक घर में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल विनीत माथुर ने अभियान की शुरुआत की। सभी संभाग में यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
- मध्यप्रदेश के प्रत्येक डाकघर में संबंधित क्षेत्र की योग्य बालिकाओं के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोले जाएंगे। उनके बचत खाता, आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (TD) खाते भी खोले जाएंगे।
- मई-25 तक घोषित 2456 सुकन्या ग्रामों में शेष योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते खुलवाए जाएंगे।
- प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कम से कम दो गांवों की सभी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर 30 सितंबर पूरे गांव को सुकन्या ग्राम घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद डाक सेवाएं मुख्यालय परिक्षेत्र भोपाल के निदेशक पवन कुमार डालमिया समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नए अभियान की शुरुआत होने पर सभी ने खुशी जाहिर की।