रांची में सोनिया और राहुल गांधी पर FIR दर्ज :राष्ट्रपति को बेचारी कहा था

रांची में नामकुम की रहने वाली अंजली लकड़ा के एससी-एसटी थाने में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था।
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की। अब यह मामला तेजी पकड़ रहा है। राष्ट्रपति पर की गई इस टिप्पणी को लेकर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अंजली लकड़ा द्वारा कराए गए एफआईआर में लिखा है कि बजट सत्र के अभिभाषण के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बोरिंग, पुवर लेडी, असहाय, लाचार, गरीब महिला और थकी हुई कह कर अपमानित किया गया।
उन्होंने कहा की : भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति, भारत के प्रथम नागरिक, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोची समझी साजिश के तहत अनुसूचित जनजाति आदिवासी महिला को योजनाबद्ध तरीके से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह अपमान/प्रताड़ित करना पूरे देश के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज का अपमान/प्रताड़ित करना है।