राम जन्मभूमि परिसर में होगी 14 मंदिरों की स्थापना,रामदरबार का सिंहासन बनकर तैयार

राम जन्मभूमि परिसर में होगी 14 मंदिरों  की  स्थापना,रामदरबार का सिंहासन बनकर तैयार

राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर के अलावा 14 और मंदिर बन रहे हैं। इनमें मूर्तियों की स्थापना के लिए अभी शुभ तिथि 30 अप्रैल और प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को तय हुई है। ट्रस्ट का बात पके प्रतक्रिया नहीं आई है।   
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने भव्य राम मंदिर की 8 नई तस्वीरें जारी की हैं। इसमें फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की स्थापना के लिए सफेद संगमरमर का सिंहासन बनकर तैयार हो गया है।परकोटे में 6 मंदिर बन रहे हैं। इनमें भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित होंगी।
राम दरबार की सभी मूर्तियां राजस्थान के जयपुर में तैयार हो रही हैं। 30 अप्रैल से पहले सभी मूर्तियां यहां पहुंच जाएंगी। 

 सप्त मंडपम में 7 मंदिर बन रहे हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्ति स्थापित होंगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार देर शाम को ज्योतिषाचार्यों के साथ मूर्तियों की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त और तिथि पर कारसेवक पुरम में बैठक की। ज्योतिषाचार्यों के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और निर्माण प्रभारी गोपाल राव भी रहे। अभी तय हुआ कि मूर्तियों की स्थापना के लिए 30 अप्रैल और प्राण प्रतिष्ठा के लिए  5 जून की तिथि सबसे अच्छी है। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त को लेकर ट्रस्ट अंतिम मुहर लगाएगा।

                                                                                                       

                              ये फर्स्ट फ्लोर में गर्भगृह की है। 

रामदरबार के गर्भगृह को जाने वाला गलियारा करीब 15 फीट चौड़ा बनाया गया है।

                रामदरबार के गर्भगृह को जाने वाला गलियारा  है।