जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी Mirzapur The Film

जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी Mirzapur The Film

अगर आप मिर्जापुर के फैन हैं… तो ये खबर आपके लिए किसी धमाके से कम नहीं…
ओटीटी की सबसे हिट वेब सीरीज …‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आ रही है… जी हाँ, Mirzapur The Film जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है…हाल ही में एक्टर अली फजल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फोटो शेयर की है।…
इसमें आप देख सकते हैं….पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया….दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना त्रिपाठी….अली फजल यानी गुड्डू पंडित…अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार और मकबूल
और हां, इस फोटो में कुछ और दमदार सितारे भी नजर आ रहे हैं।…अली फजल ने मज़ेदार अंदाज़ में लिखा—“7 इधर, 120 उधर…हमारी फिल्म जल्दी ही आपकी स्क्रीन पर आएगी।…इंतजार कीजिए, मिर्जापुर टीम आ रही है…मिर्जापुर की कहानी के दीवाने अब सिनेमाघरों में… गुड्डू, कालीन भैया और मुन्ना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।…फिल्म में वही रोमांच, ड्रामा और थ्रिल है… जो आपने वेब सीरीज में देखा।…अब आपकी स्क्रीन पर मिर्जापुर का असली धमाका आने वाला है।…तो दोस्तों, तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का मज़ा लेने के लिए

जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी Mirzapur The Film, एक्टर Ali Fazal शेयर किया स्टार कास्ट के साथ फोटो ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) अब जल्द ही सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर द फिल्म’ (Mirzapur The Film) नाम से दस्तक देने वाली है. हाल ही में एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें फिल्म के स्टार कास्ट की नजर आ रहे हैं.
ये हैं फिल्म के 7 दमदार स्टारकास्ट
बता दें कि अली फजल (Ali Fazal) ने अपने पोस्ट में दो फोटो शेयर किया है. जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट जैसे पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), मकबूल, दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), अली फजल (गुड्डू पंडित), अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार के साथ एक और स्टार नजर आ रही है.अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अली फजल (Ali Fazal) ने कैप्शन में लिखा- ‘मिर्जापुर टीम के सितारे. 7 इधर 120 उधर. सिनेमाघरों में फिल्म ‘120 बहादुर’ लगी है देखियेगा. और हम? हमारा जरा इंतजार कीजिएगा. हम आपकी तरफ आ रहे हैं. जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाले हैं.’