लापरवाही या साजिश? सतना HIV, केस में 3 सस्पेंड


      ब्लड बैंक की लापरवाही या साजिश? सतना HIV ब्लड केस में 3 सस्पेंड
    5 मासूम, एक ब्लड बैंक और बड़ा सवाल  सतना HIV ब्लड ट्रांसफ्यूजन केस इलाज के नाम पर ज़िंदगी से खिलवाड़….ब्लड जो जीवन देता है… वही बना मौत का खतरा!
सतना से आई है वो खबर जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है…मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ऐसा सवाल उठा है,….जिसका जवाब सिर्फ एक नहीं—कई कुर्सियों से मांगा जा रहा है।…. सतना जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित 5 मासूम बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ा दिया गया।….और अब इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है।....बता दे की गुरुवार रात स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में...ब्लड बैंक प्रभारी सहित 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।....ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल (पैथोलॉजिस्ट),.....लैब टेक्नीशियन रामभाई त्रिपाठी और नंदलाल पांडेय...तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।....वहीं तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को शो-कॉज नोटिस जारी कर..स्पष्टीकरण मांगा गया है।...मामला सामने आते ही....राज्य और केंद्र सरकार की टीमें हरकत में आ गईं।...स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी द्वारा गठित...6 सदस्यीय स्टेट टीम ने जांच शुरू की।....पहले ही दिन करीब 11 घंटे तक लगातार जांच चली।...जिसमें 2023 से अब तक के ब्लड ट्रांसफ्यूजन रिकॉर्ड खंगाले गए......सूत्रों के मुताबिक,...करीब 200 ब्लड डोनर अब जांच के दायरे में हैं,...जिससे इस केस की गंभीरता और बढ़ गई है।...जांच टीम को....ब्लड की कालाबाजारी की भी आशंका है।....और उन नर्सिंग होम्स की सूची मांगी गई है....जहां ब्लड ट्रांसफ्यूजन होता है।...टीम ने...आयुष्मान हॉस्पिटल और बिरला अस्पताल का भी दौरा किया।...सवाल यह है... क्या जरूरतमंद परिजन... दलालों के जरिए
HIV संक्रमित ब्लड के संपर्क में आए?....अब इस केस में...नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (NACO) की 4 सदस्यीय टीम भी सतना पहुंच रही है।...टीम के दौरे को देखते हुए
19 से 22 दिसंबर तक...ब्लड बैंक, ICTC और ART सेंटर...के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।....इधर जिला स्तरीय 3 सदस्यीय जांच टीम...अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है।
रिपोर्ट में माना गया है कि...बच्चों तक HIV किसी न किसी डोनर के ब्लड से ही पहुंचा है।...तो सवाल ये उठता है—जब अस्पताल सुरक्षित नहीं… तो भरोसा कहां करें?...