MP में 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड, 3°C तक गिर सकता है तापमान
मध्यप्रदेश में 5 दिसंबर से ऐसा ठंड का दौर शुरू होने वाला है..., जो तापमान को 3 डिग्री तक गिरा सकता है...पहाड़ों में बर्फबारी… और एमपी में सीधे बर्फीली हवाएँ...आइए जानते हैं—क्या है मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी।..—मध्यप्रदेश में 5 से 6 दिसंबर के बीच... शुरू होने वाली कड़ाके की ठंड,... कोल्ड वेव और आने वाले दिनों के मौसम ट्रेंड की।.... 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्रों को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभावित करेगा।....इससे पहाड़ों पर तेज़ बर्फबारी होगी।...और जब पहाड़ों में बर्फ गिरती है… तो उसकी ठंडी हवाएँ सीधा मध्यप्रदेश में दाखिल होती हैं।...मौसम विभाग का कहना है की रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है...और कई शहरों में कोल्ड वेव चलेगी...साथ ही दिन का तापमान भी ज़ोरदार तरीके से गिरेगा...जबकी....इस बार नवंबर में ऐसी ठंड पड़ी कि कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए।...भोपाल में 15 दिन तक लगातार शीतलहर चली....और 17 नवंबर को पारा 5.2 डिग्री, 1931 के बाद सबसे कम...इंदौर में भी तापमान 6.4 डिग्री रहा...अभी की स्थिति की बात करें तो...बीती रात में कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे रहा...इंदौर: 8.2°C...भोपाल: में 9.4°C....पचमढ़ी: में 6.8°C (सबसे ठंडा)...जबलपुर में 11.8°C...शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, दतिया – 12°C से नीचे रहा...वहीं दिन की ठंडक भी बढ़ी—
बालाघाट का मलाजखंड: 23.7°C, सबसे ठंडा...पचमढ़ी-शिवपुरी: 24.2°C..और भोपाल-धार: 25.6°Cमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार...जैसे बारिश के मौसम में जुलाई-अगस्त सबसे अहम महीने होते हैं,...वैसे ही ठंड में दिसंबर और जनवरी सबसे ठिठुराने वाले महीनों में आते हैं।...यानी आने वाले 60 दिन… एमपी में कड़कड़ाती ठंड का दौर रहेगा।
PUSHPANJALI PANDEY 