अब सड़क हादसों का सच बताएगा ऐप
सड़क हादसों का सच बताएगा ‘संजया ऐप’ कहां, कब और क्यों होते हैं एक्सीडेंट?
जवाब देगा भारत का नया ‘संजया ऐप’
हेलमेट, सीट बेल्ट के बावजूद हादसे क्यों नहीं रुकते हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं…सेफ्टी फीचर्स बढ़े, हेलमेट-सीट बेल्ट के नियम सख्त हुए, लेकिन हादसे कम नहीं हो रहे….आख़िर क्यों? और कैसे इन हादसों को रोका जा सकता है?....अब इस सवाल का जवाब देगा…..संजया ऐप…..जो बताएगा कहां, कब और क्यों हो रहे हैं एक्सीडेंट….मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज की रिपोर्ट के मुताबिक,….साल 2023 में देशभर में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में (34,652) हुईं।….तमिलनाडु दूसरे, महाराष्ट्र तीसरे और मध्य प्रदेश चौथे नंबर पर है।….एमपी में ही 13,798 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई….इनमें से आधे से ज्यादा यानी 53% टू-व्हीलर ड्राइवर थे….और सबसे चौंकाने वाली बात…. 87% मौतें वर्किंग एज ग्रुप के लोगों की थीं….आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने…. इसी चिंता से प्रेरित होकर तैयार किया है… —संजया ऐप…..एक ऐसा इनोवेशन जो सड़क सुरक्षा को डेटा से जोड़ता है….ये ऐप एक्सीडेंट की हर डिटेल कलेक्ट करता है….कहां हुआ, कब हुआ, किस वाहन से हुआ, और….सबसे अहम क्यों हुआ….ओवरस्पीडिंग? ड्रिंक एंड ड्राइविंग? रॉन्ग साइड?.....संजया’ सब बता देता है….बिल्कुल सटीक लोकेशन के साथ….ये डेटा ई-डार (Electronic Detailed Accident Report) के ज़रिए कलेक्ट किया जाता है।…..फिर इसका एनालिसिस करके एक विजुअल डैशबोर्ड बनाया जाता है…..जिसे जिला स्तर के अधिकारी देखते हैं।…..इससे वो समझ पाते हैं कि किस जगह पर ब्लैक स्पॉट हैं…..यानी जहां बार-बार हादसे होते हैं।….ऐसी जगहों पर एंबुलेंस तैनात की जाती है…. ताकि गोल्डन ऑवर में जानें बच सकें।….सिर्फ मध्य प्रदेश में ही ऐसे 1041 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है।….इन जगहों पर बोर्ड और साइनेज लगाकर हादसे रोकने की कोशिश हो रही है।…..लेकिन सिर्फ प्रशासन नहीं —जनता का साथ भी ज़रूरी है।….क्योंकि सड़कों को सुरक्षित बनाना सरकार का काम है…..पर उन्हें जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना —हम सबका।… अगर आप भी चाहते हैं कि सड़कें सुरक्षित बनें,तो इस वीडियो को शेयर करें,….और कमेंट में लिखें — सेफ रोड्स, सेफ लाइफ’ क्योंकि हादसे किस्मत से नहीं, लापरवाही से होते हैं।… फिलहाल के लिए बस इतना ही..देखते रहिए न्यूज सूरमा मिलते है... अगले वीडियो में मैं पुष्पांजली पाण्डेय..नमस्कार
PUSHPANJALI PANDEY 