47 साल बाद भारतीय महिला टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन

47 साल बाद भारतीय महिला टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन
  भारत की बेटियों ने किया कमाल
  पहली बार जीता विमेंस वर्ल्ड कप 
   भारत की महिलाओं ने जीता वर्ल्ड कप 47 साल का इंतज़ार...47 साल का संघर्ष...और आखिर वो दिन आ ही गया, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया!...भारत ने पहली बार जीता वुमेन्स वनडे वर्ल्ड कप मुंबई में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर… भारत बन गया वर्ल्ड चैंपियन….दोस्तों, ये वही टीम है जिसने सालों तक सिर्फ़ सपने देखे...2005, 2017 और 2020 — तीन बार फाइनल तक पहुंचकर ट्रॉफी से चूक गईं।…लेकिन इस बार, उन्होंने इतिहास पलट दिया….फाइनल की सबसे बड़ी स्टार रही— शेफाली वर्मा…जो सिर्फ़ 21 साल की उम्र में बनीं फाइनल की सबसे युवा हाफ सेंचुरियन...
उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने भारत को मजबूत शुरुआत दी।....और फिर आईं भारत की ‘स्पिन क्वीन’ — दीप्ति शर्मा...जिन्होने 22 विकेट झटके, पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा।...साथ ही उन्होने 215 रनो की शानदार पारी खेली...और वो बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी  जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 200+ रन और 20+ विकेट लिए...और दीप्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला।.वहीं स्मृति मंधाना ने भी कमाल कर दिया...9 मैचों में 434 रन ठोके — इस वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी स्कोरर रही...आपको बता दे की भारत का सफर आसान नहीं था।
शुरुआत में तीन लगातार हारें...लेकिन फिर टीम ने वापसी की,... ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को सेमीफाइनल में हराया,....और फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से धूल चटाई...और अब
1978 से 2025 तक का ये 47 साल लंबा इंतज़ार आखिर खत्म हुआ।..ये जीत सिर्फ़ 11 खिलाड़ियों की नहीं…ये जीत 135 करोड़ भारतीयों की है...ये जीत हर उस लड़की की है, जिसने कभी बल्ला उठाकर सपने देखे।...अगर आप भी इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व महसूस कर रहे हैं,...तो नीचे कमेंट करें – 'जय हिंद...और इस वीडियो को शेयर करें ताकि हर कोई देख सके...भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार दुनिया फतह कर ली है... .फिलहाल के लिए बस इतना ही..देखते रहिए न्यूज सूरमा मिलते है... अगले वीडियो में मैं पुष्पांजली पाण्डेय..नमस्कार