MP में अगले दो दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
दो दिन तक बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर
अगले दो दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
4 और 5 नवंबर को होगी बारिश, 6 से बदलेगा मौसम एकंर - मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है।....अगले दो दिनों तक यानी 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में.... बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।....
इसके बाद 6 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा।....सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार...राज्य के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है,...
जिसका असर कुछ जिलों में हल्की बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।...मौसम विभाग ने अगले दो दिन के भीतर इन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है....भोपाल, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, सागर,.... नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा।....इन जगहों पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।....
बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी।...6 नवंबर के बाद प्रदेश में आसमान साफ हो जाएगा।….दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा,….
लेकिन उत्तरी हवाएं चलने से रातें ठंडी होने लगेंगी।….रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।….और ये ठंडी हवाओं का दौर नवंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगा,...और इसके बाद प्रदेश में असली ठंड की शुरुआत होगी।....15 नवंबर के बाद से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।...वहीं भोपाल में फिलहाल दिन का तापमान गिरा हुआ है।....30 अक्टूबर को भोपाल का दिन का तापमान सिर्फ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया....जो पिछले 25 सालों में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन रहा।....उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर जैसे शहरों में भी पारा 24 डिग्री से नीचे पहुंचा।....मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी....खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में, जहां सीधी उत्तरी हवाएं आती हैं।...यहां पारा तेजी से नीचे गिरेगा।...तो कुल मिलाकर....अगले दो दिन हल्की बारिश और बादलों का दौर रहेगा....फिर आएगी ठंडी हवाओं की ठिठुरन भरी शुरुआत...अब वक्त है गर्म कपड़े निकालने का और सर्दी का स्वागत करने का।....आपके शहर में तापमान कितना गिरा है?....कमेंट में बताइए कि आप अपने इलाके में ठंड महसूस कर रहे हैं या नहीं।...अगर आपको यह मौसम अपडेट पसंद आया तो वीडियो को लाइक करें.... फिलहाल के लिए बस इतना ही..देखते रहिए न्यूज सूरमा मिलते है... अगले वीडियो में मैं पुष्पांजली पाण्डेय..नमस्कार
PUSHPANJALI PANDEY 