प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत हाथों में सजाई मेहंदी

करवा चौथ की तैयारियों के बीच... प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज़ फिर हुआ... वायरल
ग्लोबल स्टार होकर भी दिल से... ‘देसी गर्ल’ बनी रहीं प्रियंका…पति निक जोनस के नाम की मेहंदी रचाई... और उनकी नन्ही बेटी मालती ने तो सबका दिल ही जीत लिया...प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉस एंजिल्स में... पति निक और बेटी मालती मेरी के साथ रहती हैं।...लेकिन हर त्यौहार पर उनका भारतीयपन साफ झलकता है।...होली हो या दिवाली, प्रियंका हर त्योहार को पूरे रीति-रिवाज से मनाती हैं...और इस बार करवा चौथ की तैयारी में वो... बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं...प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर की हैं,...जिनमें उन्होंने अपने पति निकोलस जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाई है।...
उनके हाथों में सजी ये मेहंदी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।...लेकिन असली आकर्षण तो रही उनकी प्यारी बेटी मालती मेरी,...जिसके नन्हे हाथों पर भी मेहंदी लगाई गई है।
वो छोटी सी मुस्कान और हाथों में सजी मेंहदी ने इंटरनेट का दिल जीत लिया।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहकर भी भारतीय संस्कृति को भूली नहीं हैं। वो सभी हिंदू त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने अब करवा चौथ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अमेरिकी एक्टर-सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। अब वो और निक एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं।करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसके लिए सुहागन महिलाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में, ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में मेहंदी लगवा ली है।‘बाजीराव मस्तानी’ स्टार ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मेहंदी की झलक दिखाई है। उनके साथ साथ उनकी नन्ही परी मालती के हाथों में भी मेहंदी लगी है।प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ पर अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने अपनी हथेलियों पर ‘निकोलस' लिखवाया है। बता दें कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका चोपड़ा हर साल अपने पति निक जोनस की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। फिर रात में चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।