वाराणसी में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को मारी गोली, फिर बंदूक के साथ हुआ फरार

वाराणसी में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को मारी गोली, फिर बंदूक के साथ हुआ फरार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर इलाके में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने  अपनी पत्नी को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. निवृत्त सैन्यकर्मी का नाम चंद्रमोहन हैं वर्तमान में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। अपनी पत्नी को मारने  के बाद अपनी डबल बुलेट गन को लेकर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला का नाम  संगीता सिंह (45) अपने पति चंद्रमोहन सिंह के साथ किराये पर रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।    पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।गोली की आवाज सुनते ही सेवा निवृत्त सैन्यकर्मी के पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एसीपी रोहनिया और पुलिस टीम को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, महिला के पेट और सीने के बीच गोली मारी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। एडीसीपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।