भारत की पहली रिकॉर्डेड आवाज गौहर जान की अद्भुत कहानी

भारत की पहली रिकॉर्डेड आवाज  गौहर जान की अद्भुत कहानी

 फनकार कई हुए मगर गौहर जान जैसा खुद्दार कोई नहीं।…पूरे भारत में सबसे पहली आवाज जिनकी रिकॉर्ड की गई थी… आज से करीब 120 साल पहले वो थी गौहर जान।… जब पूरे भारत में सोना यानी गोल्ड ₹20 तोला हुआ करता था… तब गौहर जान एक गाना गाने के… ₹3000 लिया करती थी।

… इतना ही नहीं गौहर जान ने अपनी बिल्लियों के जन्मदिन पर…. 20हजार खर्च किए थे।... उस वक्त बोगी या बग्गी सिर्फ रईसों के पास और ...अंग्रेजी हुकूमत के टॉप पोजीशन के लोगों के पास ही हुआ करती थी।...लेकिन गौहर जान के पास भी एक बग्गी थी। ...हुआ कुछ यूं कि एक बार एक अंग्रेजी अफसर ने गौहर जान की बग्गी रोक ली।... और जब उसे पता चला कि अंदर एक तवायफ बैठी है... तो उसने गौहर जान की बग्गी पर रोक लगा दी और कहा कि... गौहर जान को अगर बग्गी में सफर करना है तो ₹1000 का फाइन लगेगा... मगर गौहर जान नहीं रुकी... हर दिन ₹1000 दिए मगर खुद के पैर कभी जमीन पर नहीं पड़ने दिए.... वो किसी महारानी से कम नहीं थी ...जहां जाती वहां भीड़ लग जाती लोग सुनने आते उन्हें देखने आते... क्योंकि यह वही आवाज थी जो लोगों के घरों में... पहली बार एक गाना बनके पहुंची थी।... आज के समय तवायफ शब्द का... जो भी अर्थ बन गया हो... लेकिन यह तब के सेलिब्रिटीज थे। तब के कलाकार हुआ करते थे