हेमंत खंडेलवाल की नई टीम से बदलेगी 2028 की सियासत?
क्या आप जानते हैं? 97 दिनों की मेहनत के बाद....हेमंत खंडेलवाल ने नई कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार कर ली है।....लेकिन इसमें 60% चेहरे क्यों बदलेंगे?... और दिवाली से पहले ये घोषणा... कैसे बदलेगी मध्यप्रदेश की राजनीति?....आईए बताते है पूरी कहानी...मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव की घड़ी आ गई है।...प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने..... संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ.... लंबी चर्चाओं के बाद नई कार्यकारिणी की सूची तैयार कर ली है।.... ये लिस्ट अब केंद्रीय नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेजी जा रही है।.... भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, दिवाली के पहले ही घोषणा हो सकती है।....बता दे की हेमंत खंडेलवाल 2 जुलाई को.... प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे....और 97 दिन हो चुके हैं।.... वे फिलहाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा की पुरानी टीम के साथ काम चला रहे हैं। ....पिछले तीन महीनों से वे लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं,.... उनकी समस्याएं सुन रहे हैं ...और संगठन को मजबूत बनाने पर जुटे हैं।....
वी.डी. शर्मा ने मध्य प्रदेश भाजपा की कमान.... 15 फरवरी 2020 को संभाली थी।.... वे पूरे 5 साल 4 महीने और 17 दिनों तक अध्यक्ष रहे।..... कोरोना संकट के कारण उनका कार्यकाल एक साल बढ़ा,.... फिर संगठन चुनाव में देरी से ये अघोषित रूप से बढ़ता रहा।.... शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश में शानदार सफलता हासिल की।..... उनकी कार्यकारिणी के 8 पदाधिकारी सांसद बने, 8 विधायक।.... किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी... सांसद या मंत्री बन गए। ....ये प्रमाणित करता है कि भाजपा का संगठन कितना मजबूत है। ...अब नई कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव आने वाला है।.... टीम वी.डी. के 60% पदाधिकारियों के चेहरे बदल दिए जाएंगे।... नई ऊर्जा, नए विचारों के साथ भाजपा कार्य करेगी.... ये बदलाव संगठन को तरोताजा करेगा और.... आने वाले चुनावों के लिए तैयार करेगा।".... अब सबकी नजरें हैं दिवाली से पहले आने वाली इस नई सूची पर...जो तय करेगी भाजपा का अगला संगठनात्मक चेहरा...
PUSHPANJALI PANDEY 