बिहार में चला योगी का बुलडोज़र

चारा खाने वाले गरीबों का राशन भी खा जाएंगे’
दरभंगा से गोपालगंज तक योगी की रैलियां 
योगी बोले — ‘जो चारा खा गए, वो राशन भी खा जाएंगे

बिहार चुनाव का माहौल गरम है… और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने इसे और भी गरमा दिया है…. दरभंगा से लेकर गोपालगंज तक योगी की रैलियों में… जय श्रीराम के नारे गूंजे… — और मंच से विपक्ष पर चला ‘राजनीतिक बुलडोजर’।…. आखिर क्या बोले योगी, और क्यों कहा — ‘चारा खाने वाले गरीबों का राशन भी खा जाएंगे’? आइए जानते हैं…बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन…., योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के समर्थन में एक के बाद एक… कई रैलियां और रोड शो किए।…. दरभंगा से शुरू हुई ये धुआंधार यात्रा समस्तीपुर,… लखीसराय और गोपालगंज तक पहुंची।…जहां-जहां योगी पहुंचे, वहां सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी…. — छतों पर लोग झंडे और पोस्टर लेकर ‘योगी-योगी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे।…मंच से योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी और कांग्रेस पर सीधा वार किया।….. उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक का दौर…. बिहार के लिए ‘जंगलराज’ का प्रतीक था… जब अपराध चरम पर था, अपहरण उद्योग चल रहा था…..और जनता पलायन को मजबूर थी….योगी ने कहा…..जो पहले पशुओं का चारा खा गए,…. वो मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे।….उन्होंने जनता से अपील की… कि बिहार को फिर से भ्रष्टाचार और गुंडाराज की अंधेरी गली में जाने से बचाएं।…..एनडीए सुशासन की पहचान है, जबकि आरजेडी-कांग्रेस ‘जंगलराज’ का दूसरा नाम।….योगी ने यह भी कहा कि कुछ लोग ‘खानदानी लुटेरे’ हैं,…. जो अब ‘खानदानी माफिया’ को साथ लेकर बिहार को फिर से पीछे ले जाना चाहते हैं।….योगी ने अपनी रैलियों में धार्मिक आस्था को भी केंद्र में रखा।…. उन्होंने विपक्ष को ‘रामद्रोही’ कहा…..वहीं समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में…. योगी आदित्यनाथ ने प्रचार करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने जनता से अपील की….अब मोहिउद्दीननगर का नाम ‘मोहन नगर’ करने की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि गुलामी के निशान मिट सकें।….उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे यूपी में फैजाबाद को अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज किया गया,…. वैसे ही बिहार भी अपनी पहचान को संस्कृति से जोड़े।….उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुलडोजर अब थमने वाला नहीं है,…. और बिहार में भी माफियाओं के खिलाफ वैसा ही एक्शन दिखेगा।