नवंबर में दौड़ सकती है भोपाल मेट्रो PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
इंतज़ार खत्म! भोपाल मेट्रो की डेट फाइनल होने वाली है
नवंबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
भोपाल तैयार है उड़ान के लिए आ रही है मेट्रो की सवारीजब भी कोई नई ट्रेन चलती है, तो अक्सर लोग पूछते हैं…, 'भैया, कब तक आएगी?' लेकिन भोपाल वाले …आजकल एक अलग ही सवाल पूछ रहे हैं... "भोपाल मेट्रो, आप कब तक दौड़ेगी?...जी हाँ, राजधानी की हवाओं में …इस समय एक ही गूँज है - भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन!.... ये वो सवाल है जिसने बिहार चुनाव की काउंटिंग से लेकर… दिल्ली के मौसम तक हर चीज़ को पीछे छोड़ दिया है।…भोपाल मेट्रो, जिसकी स्पीड की चर्चा उतनी ही तेज़ है,… जितनी उसकी खुद की स्पीड होने वाली है।…सबसे पहले तो, बिहार विधानसभा चुनाव….क्या करें, देश के बड़े नेता चुनाव में व्यस्त थे…., और इस व्यस्तता ने भोपाल मेट्रो की हरी झंडी को थोड़ा सा रोक' कर दिया।...लेकिन सरकार ने अब नवंबर में मेट्रो दौड़ाने की डेटलाइन तय की है।... और खबर है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भोपाल आ सकते हैं, ...शायद मेट्रो के पहले यात्री भी बनें... लेकिन प्रधानमंत्री के आने से पहले एक 'फाइनल परीक्षा' होनी है।.... इस सप्ताह कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम,... जिसमें कमिश्नर जनक कुमार गर्ग भी शामिल होंगे,.... तीसरी और सबसे अहम बार भोपाल आ रही है।...ये टीम मेट्रो स्टेशन, डिपो, और ट्रैक को 'माइक्रोस्कोप' लगाकर देखेगी।....पिछली बार सुभाषनगर डिपो और एम्स स्टेशन पर 2 घंटे का कड़ा निरीक्षण हुआ था।... लेकिन एक राहत की बात है!... रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन.... यानी RDSO पहले ही अपनी 'ओके' रिपोर्ट दे चुका है।... यानी ट्रेन की इंजीनियरिंग और डिज़ाइन पर कोई शक नहीं।...अब सवाल है ...मेट्रो की दौड़ कहाँ से कहाँ तक होगी....जिसकी शुरुआत हो रही है एम्स से सुभाष नगर के बीच... 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर से।... हालांकि, अलकापुरी, एम्स और डीआरएम मेट्रो स्टेशन पर.... कुछ फिनिशिंग का काम चल रहा है...., जिस पर तेज़ी से फोकस किया जा रहा है।
PUSHPANJALI PANDEY 