दुल्हन की तरह सज कर बोली राखी सावंत 'पाकिस्तान के लड़कों क्या आप निकाह के लिए रेडी हो'
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी हरकारों से सुर्खियों में रहती हैं. अब राखी पाकिस्तान की दुल्हन बनाने के लिए तैयार है। पहले राखी ने डोडी खान से निकाह करने के लिए पाकिस्तान जाने की बात कही थी लेकिन फिर डोडी ने राखी से शादी करने से इंकार कर दिया था.इसके बाद 58 साल के मुफ्ती अब्दुल कवी ने शादी करने का प्रस्ताव भेजा. राखी ने मुफ्ती से सीधे शर्त रखी अगर मुफ्ती उनका 6-7 करोड़ रुपए का कर्ज चुका देंगे तो वह निकाह के लिए तैयार हैं. राखी की इस शर्त को मुफ्ती ने मान भी लिया था पर अब राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे दुल्हन की तरह सजती-धजती नजर आ रही हैं और पाकिस्तानी लड़कों को निकाह के लिए तैयार रहने के लिए कहती नजर आ रही हैं.
वीडियो में राखी लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं और दो महिलाएं उन्हें तैयार करती हुई दिख रही हैं. वीडियो में राखी बोलते नजर आ रही की “ दोस्तों मैं पाकिस्तान पहुंच चुकी हूं. ये देखिए मेरी बहनें मुझे तैयार कर रही हैं. चूड़ा पहना रही हैं. फाइनली मैं स्वयंवर के लिए रेडी हूं. पाकिस्तान के लड़कों क्या आप निकाह के लिए रेडी हैं.
harsha pardeshi 