सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में CBI से क्लीन चिट मिलने के बाद,सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में CBI से क्लीन चिट मिलने के बाद,सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में  4 साल 6 महीने बाद CBI से 22 मार्च को रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है. क्लीन चिट मिलने के बाद  सोमवार को रिया अपनी  फैमिली के साथ  सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके  साथ  भाई और पिता भी मौजूद थे।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर में मिला था। इस मामले में पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया था। उन पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे।CBI ने इन्वेस्टिगेशन में पाया कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले।