उदयपुर में अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार:चाचा के दाह संस्कार में MLA विश्वराज सिंह भी पहुंचे

udaipur:उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ रविवार (16 मार्च) को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।आज अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें बेटे लक्ष्यराज सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सुबह करीब 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से शुरू हुई। बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए उनकी पार्थिव देह को 'महासतिया' ले जाया गया।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए महासतिया पहुंचे थे। इनके साथ शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर भी थे।
पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, शिव (बाड़मेर) विधायक रविंद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के CEO पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित तमाम लोग शोक जताने सिटी पैलेस पहुंचे थे। इस दौरान अपनी दोनों बहनों से गले लगकर लक्ष्यराज सिंह