नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम के घर चला बुलडोजर:फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने का आरोप 

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम के घर चला बुलडोजर:फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने का आरोप 

नागपुर में 7 मार्च को औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर में मौजूद घर पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया।  यूसुफ शेख जो हिंसा के एक और आरोपी है। फहीम का मकान उसकी पत्नी के नाम पर है।उसके घर का भी अवैध निर्माण भी तोड़ा गया है।नागपुर नगर निगम ने फहीम के बिल्डिंग परमिशन अप्रूवल में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई का नोटिस दिया था।जिसको हटाने के लिए रविवार को 24 घंटे का समय दिया था, जो सोमवार को पूरा हो गया।

 नागपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है।हिंसा के दो दिन बाद 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी पुलिस हिरासत में हैं।

फहीम ने 21 मार्च को सेशंस कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। उसका दावा है कि उसे राजनीतिक प्रतिशोध के चलते गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसने विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।