भोपाल में बस में आग ड्राइवर और यात्रियों की सतर्कता ने बचाई जान


  टीआर-4 रूट पर हादसा टला, बस में शार्ट सर्किट की वजह से धुआं
एंकर -भोपाल की सड़कों पर शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई,--- जब सिटी लिंक बस में अचानक धुआं निकलने लगा… मामला भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 का है, …जहां बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही… लो फ्लोर बस में अचानक धुआं निकलने लगा।… बस में आग लगने की आशंका देख चालक और कंडक्टर तुरंत बस से कूद गए…. और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया।….घटना टीआर-4 रूट पर हुई थी,…. जो बैरागढ़ से एम्स तक जाती है।…. राहत की बात यह है कि समय रहते सतर्कता दिखाई गई,… इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।….नगर निगम में एमआईसी मेंबर मनोज राठौर ने बताया…कि पिछली साइड में शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा।…बस में 8 से 10 यात्री मौजूद थे और… सभी सुरक्षित हैं। ….बस के दस्तावेज भी पूरी तरह सही हैं, …लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।…भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का हाल लगातार खराब होता जा रहा है।… पहले शहर में 368 बसें चलती थीं, ….लेकिन अब बसों की संख्या घटकर सिर्फ 60 रह गई है।…बीसीएलएल की बसों का संचालन चार एजेंसियों – मां एसोसिएट्स, एपी मोटर्स, श्री दुर्गांबा और आई-मोबिलिटी – के जरिए होता था।… पिछले साल जुलाई से कई एजेंसियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया,… क्योंकि टिकिट कलेक्शन और प्रति किमी भुगतान में विवाद हुआ। …इस वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट कमजोर हुआ और… यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।…हाल ही में निगम कमिश्नर ने इस स्थिति सुधारने के लिए पहल की।…उन्होंने मेसर्स इंक्यूबेट सॉफ्टटेक को बसों का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।.. ऑपरेटर फर्म ने आरटीओ और परमिट संबंधी समस्याओं को हल कर… 16 नई सीएनजी बसें टीआर-4 रूट पर शुरू कर दी हैं।..यह कदम यात्रियों के लिए राहत की खबर है,.. लेकिन शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति अब भी सुधार की राह देख रही है।"