GIS: CM डॉ मोहन ने आईटी एंड टेक्नोलॉजी सेशन को किया संबोधित बोले :मध्य प्रदेश की नीतियों का सभी को लाभ मिलेगा

GIS: CM डॉ मोहन ने आईटी एंड टेक्नोलॉजी सेशन को किया संबोधित बोले :मध्य प्रदेश की नीतियों का सभी को लाभ मिलेगा

Global Investors Summit: राजधानी  भोपाल में  24 फरवरी से  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी हैं। यह समिट 2 दिवसीय है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने IT और टेक्नोलॉजी सेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईटी एक अलग प्रकार की दुनिया है। संभावनाओं से भरपूर मध्यप्रदेश में हर प्रकार की अनुकूलता और उत्कृष्ट मानव संसाधन उपलब्ध हैं। आईटी एंड टेक्नोलॉजी सेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उत्साहवर्धक प्रोत्साहन मिल रहा है।आईटी सेक्टर में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।मध्य प्रदेश की नीतियों का सभी को लाभ मिलेगा।  
IT पार्क के लिए उज्जैन और रीवा में भूमिपूजन
 सीएम डॉ मोहन ने कहा कि आईटी एक अलग प्रकार की दुनिया है। मुझे लगता है कि भारत के बाकी राज्यों से अच्छी मध्य प्रदेश की नीतियां बनाई गई है। इसका लाभ आप सबको मिलेगा। यहा कार्यबल, आवागमन के साथ अनुकूलता, क्षमता है। उन्होंने बताया कि आईटी पार्क के लिए उज्जैन और रीवा में भूमिपूजन कर रहे है। इसका मतलब है कि ऐसे स्थानों पर आईटी की बात करना अपने आप में चुनौती थी, लेकिन मैं बैंगलोर और बाकी जगह भी देखकर आया हूं, लेकिन आज के दौर में मध्य प्रदेश का जो महत्व बढ़ा है निश्चित रूप से आप सबके माध्यम से हमारी भावनाओं की पूर्ति होगी वहीं सीएम ने निवेशकों के कामों की सफलता के लिए प्रार्थना भी की हैं।।
MP से रिश्ता बनाए रखना 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की इस अलग अलग सत्रों की बैठक में आपके कामों की सफलता के लिए परमात्मा से प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह क्षेत्र भी हमारा लगातार आगे बढ़े। किसी प्रकार से कमी रह गई हो, मैं आपको पॉवर देता हूं, कोई और बात बाकी रह गई हो, लेकिन आप मध्य प्रदेश से रिश्ता बनाए रखें।