MP के कई जिलों में तेज़ बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अब बारिश के दिन खत्म होने वाले हैं....लेकिन जाते-जाते मानसून एक बार फिर....जमकर अपना रंग दिखाने वाला है....मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ....अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज़ बारिश का अलर्ट है।....कौन से इलाके रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित और कब तक रहेगा ये बारिश का सिलसिला… आइए जानते हैं पूरा मौसम अपडेट....मध्यप्रदेश में अब मानसून विदाई की कगार पर है।.... 16 जून को दस्तक देने वाला मानसून…. अब लगभग साढ़े तीन महीने बाद लौट रहा है।.... लेकिन इस बार जाते-जाते भी ये अपना असर दिखाए बिना नहीं जाएगा....मौसम विभाग के मुताबिक़,…. 28 और 29 सितंबर को... प्रदेश के कई हिस्सों में ….तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है।.... खास तौर पर इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और ....जबलपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।...इसके अलावा देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, ...बैतूल, शाजापुर, सीहोर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जैसे जिलों में भी... अगले दो दिन तक बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।....गुरुवार को मानसून ने कई जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।....मंडला और रीवा में करीब पौने 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई।...वहीं उज्जैन, जबलपुर, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी हुई।....राजधानी भोपाल में मौसम साफ़ रहा और.... तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया...इंदौर और ग्वालियर में भी फिलहाल आसमान खुला रहा......मौसम विभाग के अनुसार, मानसून नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना जिलों से विदा ले चुका है।....अगले एक-दो दिनों में ग्वालियर, दतिया और.... मंदसौर से भी मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है।....इन जिलों के लिए शुक्रवार को कोई बारिश चेतावनी जारी नहीं की गई है....हालांकि, बाकी इलाकों में हल्की बारिश और... गरज-चमक की संभावना बनी हुई है....इस साल मानसून ने प्रदेश में.... 16 जून को एंट्री की थी, जो कि तय समय से एक दिन देर से था।...
आमतौर पर जिन जिलों से बुधवार को मानसून विदा हुआ है,.... वहां से यह करीब 30 सितंबर तक लौटता है...लेकिन इस बार यह 6 दिन पहले ही लौट गया है....ता दे की आमतौर पर 6 अक्टूबर तक पूरे मध्यप्रदेश से मानसून विदाई ले लेता है।...आने वाले दो दिनों में जहां कुछ जिलों में.... हल्की बूंदाबांदी होगी,.... वहीं 28 और 29 सितंबर को भारी बारिश से ....निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।....तो कुल मिलाकर, मानसून अब विदाई की तैयारी में है... लेकिन जाते-जाते भी इंदौर से जबलपुर तक कई जिलों को भिगोकर ही जाएगा।....
PUSHPANJALI PANDEY 