लक्ष्मण सिंह ने उठाए कांग्रेस पार्टी के कामकाज पर सवाल: कहा -कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त
Madhya Pradesh: पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के कामकाज पर सवाल उठाए है। लक्ष्मण सिंह हमेशा पार्टी गाइडलाइन के विपरीत बोलना और नेताओ को नसीहत देते रहते है।इस बार लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- पार्टी के अंदर वो लोग हावी जो बीजेपी से जुड़े हुए है। यह बात उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से कही.इससे पहले लक्ष्मण सिंह पहले भी सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से कई बार पार्टी की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।
वीडियो में उन्होंने कहा- कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले लोग संगठन में हावी है। ऐसे लोगों के भरोसे जो नेता है उनका भविष्य भी खतरे में है। कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त है, ऐसे प्रतिनिधि हवा देखकर बीजेपी से जुड़ जाते हैं। ऐसे लोगों से पार्टी को दूरी बनाना चाहिए इससे चुनाव में नुकसान होता है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी में बहुत कुछ सोच समझ कर करने की आवश्यकता है?
harsha pardeshi 