मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई अब सर्दी की दस्तक शुरू

मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई अब सर्दी की दस्तक शुरू

 - मध्यप्रदेश से अब आखिरकार मानसून की विदाई हो चुकी है….तीन महीने 28 दिन बाद, वो रिमझिम बारिश,… अब धीरे-धीरे जाने लगी है...लेकिन रुकिए  मानसून तो गया है,... बारिश पूरी तरह खत्म नहीं हुई है!...जी हां, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए फिर से ....हल्की बारिश की संभावना जताई है।... इस बार का मानसून कैसा रहा, ...किन जिलों में ठंड बढ़ने लगी है..., और आने वाले दिनों में मौसम का मूड क्या रहने वाला है। “सोमवार को सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर,... डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से भी मानसून विदा हो गया।...इस साल मानसून ने प्रदेश में 16 जून को एंट्री की थी — और 3 महीने 28 दिन तक एक्टिव रहा।....इस बार मानसून की तीन किश्तों में विदाई हुई....सबसे पहले 12 जिलों से मानसून लौटा...फिर लगभग 35 जिलों से अलविदा कहा,
और अब पूरे प्रदेश से मानसून का सफर खत्म हो गया....अब सवाल उठता है — क्या बारिश पूरी तरह खत्म हो गई है?...तो इसका जवाब है — नहीं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है,....
लेकिन 15 और 16 अक्टूबर  को प्रदेश के... दक्षिणी हिस्सों — यानी बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में...गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।...

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया है कि...दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा,....जबकि बाकी प्रदेश में मौसम फिलहाल साफ रहेगा।...अब धीरे-धीरे ठंड की दस्तक भी शुरू हो गई है।....जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है,....
और उसी की वजह से उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं।....हवा के रुख में इस बदलाव से रातें ठंडी हो चुकी हैं।...राज्य के कई शहरों में तापमान अब 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।... इंदौर और राजगढ़ – 14.6 डिग्री सेल्सियस...भोपाल – 15.8 डिग्री....उज्जैन – 17.3 डिग्री... ग्वालियर – 21.3 डिग्री...जबलपुर – 18.5 डिग्री..इसके अलावा —बैतूल – 17.2, धार – 16.9, गुना – 18.6, नर्मदापुरम – 18.9,...खंडवा – 16.4, खरगोन – 17, पचमढ़ी – 17.8,....रतलाम – 17.2, शिवपुरी – 18, छिंदवाड़ा – 16.8,...नौगांव – 15.3, और रीवा-सागर – 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...यानि अब सुबहें सुहानी और रातें ठंडी हो चली हैं।...तो साफ है...अब मानसून ने विदाई ले ली है,
लेकिन हल्की बारिश की हलचल अभी जारी रहेगी।...इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है।...यानि, बारिश की विदाई के साथ सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ...