रक्षाबंधन 2025 की तारीख फिक्स! 8 या 9 अगस्त? असली सच जानिए अभी!
दोस्तों, रक्षाबंधन आने वाला है और... हर साल की तरह इस बार भी कन्फ्यूजन शुरू हो गया है...कोई कह रहा है.. राखी 8 अगस्त को है,... तो कोई 9 अगस्त की तारीख बता रहा है....ऊपर से भद्रा काल का डर भी सताता है कि.... कहीं किसी गलत समय में तो राखी नहीं बंध जाएगी...तो चलिए, आज आपकी सारी टेंशन जड़ से खत्म करते हैं...इस वीडियो में हम आपको पंचांग के हिसाब से बताएंगे कि... 2025 में रक्षाबंधन की पक्की तारीख कौन सी है,.... भद्रा का साया है या नहीं, ...राखी बांधने का सबसे बढ़िया मुहूर्त क्या है,... और पूजा करने का पूरा और सही तरीका क्या है.... तो आखिर तक हमारे साथ बने रहिएगा,... ताकि कोई भी जरूरी बात आपसे मिस न हो...सबसे पहले ये समझते हैं कि... हर साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर ये उलझन होती क्यों है... इसका सीधा-सा कनेक्शन हमारे हिंदू कैलेंडर यानी पंचांग से है....रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है...इस साल, यानी 2025 में, पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त, शुक्रवार को... दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 9 अगस्त,... शनिवार को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगी...और बस, यहीं से सारा कन्फ्यूजन शुरू हो जाता है...क्योंकि पूर्णिमा तिथि 8 और 9 अगस्त, दोनों ही दिन पड़ रही है..., तो लोग समझ नहीं पाते कि... त्योहार आखिर किस दिन मनाएं...लेकिन हमारे शास्त्रों में इसका एक बहुत ही साफ और सीधा नियम है...., जो इस सारी उलझन को दूर कर देता है... शास्त्रों और पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में कोई भी त्योहार उस दिन मनाया जाता है, ...जिस दिन सूर्य उगते समय वो तिथि चल रही हो...इसे 'उदया तिथि' का नियम कहते हैं...8 अगस्त को जब पूर्णिमा शुरू हो रही है..., तब तक दिन का सूर्योदय हो चुका होगा.. लेकिन जब 9 अगस्त को सूर्योदय होगा,... तब पूर्णिमा तिथि चल रही होगी...इसलिए, उदया तिथि के नियम के हिसाब से... रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार 9 अगस्त 2025, शनिवार को ही मनाना सबसे सही और शुभ है...अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर... – भद्रा का साया! पिछले कुछ सालों से भद्रा की वजह से... राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर बड़ी टेंशन हो जाती है... भद्रा काल को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है ....और इस दौरान राखी बांधने जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते...लेकिन आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि... 2025 में रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई साया नहीं है... पंचांग के अनुसार, भद्रा 8 अगस्त को दोपहर... 2:12 पर पूर्णिमा के साथ शुरू तो होगी..., लेकिन वो 9 अगस्त को सुबह-सुबह 1:52 पर ही खत्म हो जाएगी... इसका मतलब ये है कि जब आप 9 अगस्त की सुबह उठकर रक्षाबंधन की तैयारी करेंगी,.... तब तक भद्रा काल खत्म हो चुका होगा....तो आप बिना किसी फिक्र के... पूरे दिन अपने भाई को राखी बांध सकती हैं..भद्रा की चिंता तो खत्म हुई..., अब जानते हैं कि.. 9 अगस्त को राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा समय कौन-सा है...पंचांग के मुताबिक, 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त... सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा... इस करीब साढ़े सात घंटे के लंबे समय में... आप कभी भी राखी बांध सकती हैं...., ये पूरा समय बहुत ही शुभ है...
उम्मीद है, अब आपका सारा कन्फ्यूजन दूर हो गया होगा.. आप सभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं...ये त्योहार आपके और आपके भाई-बहन की जिंदगी में खूब सारी खुशियां, प्यार और तरक्की लेकर आए...अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो...तो इसे लाइक करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें..., ताकि वो भी रक्षाबंधन की सही तारीख और शुभ मुहुर्त को लेकर टेंशन-फ्री हो जाएं।
PUSHPANJALI PANDEY 