सलमान खान ने लॉरेंस की धमकियों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी बोले-भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगे

सलमान खान के घर लॉरेंस गैंग के हमले के करीब एक साल होते आये है। इतने दिनों बाद सलमान खान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। सलमान ने कहा कि भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।
सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर कहा, 'कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।'
उन्होंने कहा- बहुत समय पहले हमारे पास एक कुत्ता था माइसन, वह बहुत स्वीट था। एक बार चोर आया और माइसन को प्यार करके अपने साथ लेकर चला गया।
14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करने वालों को कैप्चर किया गया था। फायरिंग उसी दीवार पर हुई, जिससे थोड़ी ही दूरी पर सलमान की बालकनी है, जहां वो फैंस से मिलने आते हैं।
हमले के बाद सलमान खान के घर बुलेट प्रूफ दीवार बनाई गई है। घर के चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।