जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची

जिस देश ने कभी महिलाओं को राजनीति की ऊंची उड़ान भरने से रोका…वहीं आज इतिहास रच दिया गया है।…जापान को मिल गई है…उसकी पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची…साने ताकाइची जापान की ‘आयरन लेडी…कड़े फैसले, बेबाक राय और राष्ट्रवादी सोच के लिए जानी जाती हैं।…237 वोटों से उन्होंने विपक्ष को मात देकर…प्रधानमंत्री पद की कुर्सी हासिल की।…ये जीत सिर्फ ताकाइची की नहीं….बल्कि जापान की महिलाओं के लिए एक नया युग है।…साने ताकाइची, दिवंगत प्रधानमंत्री…शिंजो आबे की करीबी और शिष्य मानी जाती हैं।...उनकी नीति सशक्त सेना, सख्त आव्रजन नियम, और....जापान के शांतिवादी संविधान’ में बदलाव की वकालत।…2021 और 2024 में उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की कोशिश की


…लेकिन समर्थन नहीं मिला।….पर आज, वक्त ने करवट ली है….और ताकाइची ने इतिहास लिख दिया है। ….लेकिन अब उनके सामने हैं कई चुनौतियाँ है....और जापान की अर्थव्यवस्था मंदी में है,...साथ ही अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव ने...कूटनीतिक संतुलन मुश्किल बना दिया है,...और पार्टी के भीतर असहमति और स्कैंडल्स का साया भी बना हुआ है।....लेकिन ‘आयरन लेडी’ कहलाई जाने वाली ताकाइची...अपने दृढ़ फैसलों के लिए जानी जाती हैं।....भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।...पीएम मोदी ने ट्वीट किया...भारत–जापान की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।....साने ताकाइची की यह जीत सिर्फ राजनीति नहीं....बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रतीक है।...जहां अब तक प्रधानमंत्री की कुर्सी सिर्फ पुरुषों के नाम रही...वहीं अब एक महिला ने उस इतिहास को बदल दिया है।...अब सवाल ये है...क्या ताकाइची जापान को नए दौर में ले जा पाएंगी?...या ये ‘आयरन लेडी’ भी राजनीतिक दबावों के आगे झुक जाएगी?