यमुना के किनारे गंदगी बरकरार, छलका श्रद्धालुओं का दर्द
छठ पूजा से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने... यमुना नदी में पानी का प्रवाह बढ़ा दिया है।.... केंद्रीय जल आयोग... (CWC) के आंकड़ों के अनुसार, ...हथनीकुंड बैराज से यमुना के मुख्य चैनल में ....अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है।.... इस कदम से जहां नदी का प्रवाह तेज हुआ है,.... वहीं उम्मीद की जा रही है कि.... इससे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाटों और... बेहतर माहौल का लाभ मिलेगा।.....बता दे की छठ पूजा बिहार, झारखंड और.... पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का प्रमुख लोकपर्व है..., जिसे नदी किनारे सूर्य उपासना के रूप में मनाया जाता है।.... इसी बीच हरियाणा सरकार के कदम से... यमुना नदी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।... कल यानी 25 अक्टूबर से.... नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहे... छठ महापर्व को लेकर पूरे देश में....उत्साह का माहौल है, लेकिन दिल्ली में... यमुना नदी के किनारे हालात फिर पुराने जैसे नजर आ रहे हैं।
....श्रद्धालुओं को बदबूदार पानी, बिखरा कचरा और.. अधूरे इंतजाम परेशान कर रहे हैं।.... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया था... कि इस बार राजधानी में 1000 से अधिक घाटों पर... भव्य आयोजन किया जाएगा,... लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के वादों से मेल नहीं खा रही।... जब घाटो की पड़ताल की गई ,.... तो कचरे के ढेर, गाद से भरी यमुना और अव्यवस्थित स्थल देखकर श्रद्धालु नाराज नजर आए।... स्थानीय लोगों का कहना है कि.... हर साल सफाई और स्वच्छ जल के वादे किए जाते हैं,... लेकिन पूजा के दिन फिर वही बदहाल दृश्य देखने को मिलते हैं।..... एक तरफ जहां यमुना घाटों पर अव्यवस्था और गंदगी की तस्वीरें सामने आ रही हैं....वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने... छठ पर्व को लेकर भव्य तैयारियों का दावा किया है।.... प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने बताया कि... इस बार राजधानी में करीब 1500 घाट तैयार किए जा रहे हैं, ...जिनमें यमुना किनारे 23 बड़े घाट और 17 मॉडल घाट शामिल हैं।.... इन मॉडल घाटों को फूलों की सजावट, ...आकर्षक लाइटिंग और साफ-सफाई के विशेष इंतजामों से सजाया जा रहा है। ....रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए जल प्रवाह बढ़ाया गया है,.... ताकि नदी का पानी छठ पूजा के दौरान साफ दिखे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ....“सभी घाट साफ-सुथरे रहेंगे, श्रद्धालुओं को टॉयलेट, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी, ....और व्रतियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।”...साथ ही सरकार ने यह भी घोषणा की है कि.... 2021 में घाटों पर अवैध निर्माण से जुड़ी.... कुछ FIR को वापस लिया जाएगा, ...ताकि आयोजन में कोई बाधा न हो...तो अब देखना ये होगा की रेखा सरकार के वादे... सच साबित होते है.. या फिर एकबार और श्रद्धालुओं के विश्वास को गहरी चोट लगेगी..
PUSHPANJALI PANDEY 