भारत विरोधी इल्हान उमर अमेरिका से होंगी डिपोर्ट?
भारत विरोधी अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर एक बार फिर विवादों में हैं। मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए शादी और इमिग्रेशन धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। अमेरिका में वाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर हमले के बाद खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन पर सख्त रुख दिखाते हुए डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
दरअसल इल्हान उमर पर यूएस की नागरिकता हासिल करने के लिए अपने भाई अहमद नूर सईद एल्मी से शादी करने के आरोप लगे हैं। वाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर हमले के ट्रंप समर्थक उनकी नागरिकता रद्द करने और निर्वासन की मांग कर रहे हैं।
इधर ट्रंप ने इल्हाम और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के खिलाफ पोस्ट किया है। ट्रंप ने टिम को बेवकूफ तो इल्हान को गैरकानूनी तरीके अमेरिका आकर हिजाब पहनकर घूमने वाली कहते हुए तंज करने की कोशिश की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने इल्हान उमर को अमेरिका से नफरत करने वाले एक बदहाल और क्राइम से भरे देश से आने वाली महिला बताया। साथ ही कुछ अमेरिकी दक्षिणपंथियों के इस दावे को भी दोहराया कि इल्हान ने यूएस की नागरिक बनने के लिए भाई से शादी की थी।हालांकि इस दावे को फैक्ट-चेकर्स झूठा बताते हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि उमर अवैध रूप से अमेरिका आईं और अपने भाई से शादी करके अमेरिका की नागरिकता ले ली। बता दें कि डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर ये आरोप पहली बार 2016 में सामने आए थे।ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना के बाद सामने आया था। हमले को एक अफगान नागरिक ने अंजाम दिया था, जिसमें दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए थे। इनमें से एक महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। इसके बाद इमिग्रेशन पर ट्रंप का रुख और कठोर हो गया है। ट्रंप की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उमर की शादी के रिकॉर्ड की तस्वीरें बड़े पैमाने पर वायरल हुईं और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
उमर की भारत-विरोधी नीति को लेकर भी आलोचना
इल्हान उमर को पहले भी भारत-विरोधी रुख को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। 2022 में, उन्होंने पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की थी। अपने चार दिवसीय पीओके दौरे में उमर ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए और भारत सरकार पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने उमर के पीओके दौरे की कड़ी निंदा की थी।
इल्हान उमर कौन हैं?
उमर का जन्म साल 1982 में सोमालिया में हुआ था। सोमालिया के गृहयुद्ध के चलते आठ साल की उम्र में उनको देश छोड़ना पड़ा। 1995 में अमेरिका आने से पहले उन्होंने केन्या के एक रिफ्यूजी कैंप में चार साल बिताए। अमेरिका आने के पांच साल बाद 2000 में इल्हान को नागरिकता मिली थी। इल्हान ने बहुत कम उम्र में राजनीति में एंट्री की और 2018 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद तेजी से उनका नाम बढ़ा और वह लगातार जीती हैं। इल्हान फिलहाल चौथी बार सांसद और वॉशिंगटन की जानी-मानी प्रोग्रेसिव लॉमेकर्स में एक हैं। वह रिपब्लिकन नेताओं पर तीखे हमलों के लिए जानी जाती हैं।
PUSHPANJALI PANDEY 