आम आदमी पार्टी के नेता का बीजेपी पर भड़का गुस्साः भाजपा पर उठाये सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता का बीजेपी पर भड़का गुस्साः भाजपा पर उठाये सवाल


   
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक निवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की टीम की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी  के नेता भाजपा  पर भड़के हुए है। एक तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं, वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब सीएम भगवंत मान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया x पोस्ट कर लिखा- दिल्ली में मेरे मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाऊस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की क्या मुझे बताएंगे कि क्या मिला
 
बीजेपी वालों के घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएंगे।  दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज़ 500 मीटर की दूरी पर बीजेपी वालों के घर हैं, क्या वह उनके घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएंगे? या केवल आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के साथ ही ऐसा करने की इजाज़त मिली हुई है। यह सब भाजपा की हार की बौखलाहट है। इस तरह एक मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करना बहुत ही निंदनीय है।दिल्ली 
सीएम आतिशी व केजरीवाल भी भड़के:  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा नेता खुलेआम पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी ओर ध्यान नहीं देती, जबकि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले पैसा, शराब, सोने की चेन, राशन सब बांट रहे हैं और रेड पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर हो रही है।
दिल्ली पुलिस ने कहा, रेड नहीं थी
घटना के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई छापेमारी नहीं की है। सीविजिल ऐप पर नकदी वितरण की शिकायत मिलने के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर और फ्लाइंग स्क्वाड टीम पहुंची थी और सुरक्षा के लिए पुलिस वहां मौजूद थी।