सावधान त्योहार की मिठाइयों में मिलावट का खतरा

सावधान त्योहार की मिठाइयों में मिलावट का खतरा

नत्योहार का मौसम है  मिठाइयों की मिठास हर घर में घुल रही है…लेकिन ज़रा सोचिए — अगर यही मिठास *मिलावट* में बदल जाए तो?.... दिवाली से पहले फूड कंट्रोलर ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है…अब हर दिन दूध, मावा और मिठाइयों की सैंपलिंग होगी….दिवाली से पहले मावा और मिठाई में मिलावट** को रोकने के लिए….फूड कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टरों को एक सख्त चिट्ठी लिखी है।…..इस पत्र में साफ निर्देश दिए गए हैं कि…. त्योहारी सीजन में हर जिले में फूड सेफ्टी टीम रोज़ाना सैंपलिंग करें।….जिस भी जगह संदिग्ध खाद्य सामग्री मिले….तुरंत जांच, जब्ती और कार्रवाई की जाए।….पत्र के बाद भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में….फूड डिपार्टमेंट की टीमें मैदान में उतर चुकी हैं।…..होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी से लेकर रेलवे ट्रेनों तक पर नजर रखी जा रही है।….क्योंकी....हर साल दिवाली के वक्त ग्वालियर-चंबल इलाकों से...अमानक मावा बड़ी मात्रा में भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में पहुंचता है।....इसीलिए इस बार विभाग ने तय किया है....किसी भी तरह की मिलावट पर ज़ीरो टॉलरेंस रखा जाएगा।..

..फूड कंट्रोलर के निर्देश के मुताबिक अब विशेष जांच होगी ...दूध और मावा....मिठाई और नमकीन...तेल और मसाले...ड्राईफ्रूट और गिफ्ट हैम्पर....चॉकलेट, बिस्किट और ब्रांडेड स्वीट्स की...फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW)....मोबाइल टेस्टिंग लैब्स और चलित परीक्षण प्रयोगशालाएं....अब शहर-शहर घूमकर सैंपल की जांच करेंगी।.....इसके अलावा, मैजिक बॉक्स  और स्पेशल टीम्स.....भी चेकिंग पॉइंट्सपर तैनात रहेंगी।....लोगों के लिए चेतावनी और सुझाव.....दोस्तों, सिर्फ सरकार नहीं — जनता को भी सावधान रहना होगा।....जब भी मिठाई या खाद्य सामग्री खरीदें...उसकी निर्माण और समाप्ति तिथि देखें।....हाइजीन और ब्रांड की क्वालिटी पर ध्यान दें।.... बिना लेबल या बिना हॉलमार्क वाली चीज़ों से बचें।...क्योंकि त्योहार की खुशी तभी पूरी है,...जब स्वास्थ्य सुरक्षित हो।....यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006....और नियम 2011 के तहत चलाया जा रहा है।....अगर किसी प्रतिष्ठान पर मिलावट या फर्जीवाड़ा पकड़ा गया....तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।...