भोपाल : सिलेंडर से गैस लीक होने पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 11 लोग झुलसे

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले शुक्ला परिवार के साथ महाशिवरात्रि पर एक बड़ा हादसा हो गया। पूजा की तैयारी के दौरान ये हादसा हुवा। सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लगी और परिवार के 11 लोग झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। घायलों में एक बच्ची और तीन महिलाएं भी शामिल है।
सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्ला घर में महाशिवरात्रि पर शिव अभिषेक पूजा चल रही थी, तभी गैस सिलेंडर से गैस का लीक हो हो रही थी।जिससे आग पकड़ ली जिससे आग फैल गई और आगजनी में परिवार के करीब 11 सदस्य झुलस गए। पूजा कराने आये तीन पंडित भी घायल हुए हैं।