बिहार चुनाव में धमाका: तेजस्वी यादव CM चेहरा

बिहार चुनाव में धमाका: तेजस्वी यादव CM चेहरा

 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज महागठबंधन ने.... पटना में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की...कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने घोषणा की...महागठबंधन की ओर से आरजेडी प्रमुख... तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।...गहलोत ने कहा...हमारा चेहरा तय है अब NDA बताए कि... उनका CM फेस कौन है।...सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे....कहने से काम नहीं चलेगा।...इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि...अगर सरकार बनी तो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी होंगे.....उपमुख्यमंत्री....और एक और डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा।....महागठबंधन की यह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस.... करीब 50 मिनट तक चली,...जिसमें RJD, कांग्रेस, ...CPI, CPI(M), CPI(ML), VIP और.... अन्य दलों के 14 नेता मौजूद रहे।....मंच पर तेजस्वी यादव के साथ थे...अशोक गहलोत, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज झा, पवन खेड़ा, दीपांकर भट्टाचार्य,...और VIP प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई वरिष्ठ नेता।...सभी ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा....बदलाव का वक्त आ चुका है।.... अब बिहार को नई दिशा देनी है।”तेजस्वी यादव ने कहा...मुझ पर भरोसा जताने के लिए सभी का धन्यवाद।...हम उस विश्वास पर खरे उतरेंगे.... और 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।...

.उन्होंने नीतीश कुमार और NDA पर निशाना साधते हुए कहा...11 साल मोदी और 20 साल नीतीश राज के बाद भी.... बिहार आज सबसे गरीब राज्य है।...यहां उद्योग नहीं, रोजगार नहीं, विकास की बात नहीं...बिना घूस के कोई काम नहीं होता,... पुल चूहे गिरा रहे हैं और... अपराध बढ़ते जा रहे हैं।....तेजस्वी ने यह भी कहा कि....NDA ने आज तक अपना विजन नहीं बताया....हम जो कहते हैं, वो लोग नकल करते हैं।....ये थके हुए लोग हैं, जिन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए,...बिहार का विकास नहीं।...वहीं महागठबंधन ने यह भी ऐलान किया है कि...28 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया जाएगा,....और इसके बाद राहुल गांधी और... तेजस्वी यादव साथ में रैली करेंगे।....तो बिहार की सियासत में.... अब तस्वीर साफ हो गई है....एक तरफ महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव,...और दूसरी ओर NDA, ....जो अभी अपने चेहरे की तलाश में है।...अब देखना होगा कि जनता किसे मौका देती है....जंगलराज का डर” या “बदलाव की उम्मीद...