व्हाइट हाउस पर चला बुलडोज़र! ट्रंप ने तोड़ा ईस्ट विंग
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का बुलडोजर एक्शन… अब सात समंदर पार अमेरिका में गूंज रहा है…जी हां, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने… व्हाइट हाउस पर ही बुलडोजर चला दिया।… ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया।...."दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
व्हाइट हाउस में दुनिया का सबसे बड़ा... और भव्य बॉलरूम बनवाने का फैसला किया है।...
इसके लिए ईस्ट विंग के कुछ हिस्सों को... बुलडोज़र से तोड़ा जा रहा है।...ये कोई छोटा प्रोजेक्ट नहीं....लगभग 200 से 250 मिलियन डॉलर की लागत से...90,000 वर्ग फुट में तैयार होगा यह भव्य बॉलरूम।...ट्रंप का ये सपना नया नहीं है।...उन्होंने 15 साल पहले ही कहा था कि...व्हाइट हाउस में एक ऐसा भव्य हॉल होना चाहिए,....जहां राष्ट्रपति अपने मेहमानों के लिए बड़े आयोजन कर सकें।...उनका कहना था....ईस्ट रूम बहुत छोटा है,.... बड़े राष्ट्र को बड़े आयोजन चाहिए....अब जाकर ट्रंप ने अपने उसी विज़न को हकीकत में बदलना शुरू किया है।...और खास बात....यह प्रोजेक्ट पूरी तरह निजी फंडिंग से बन रहा है,....यानि टैक्सपेयर का एक डॉलर भी इसमें खर्च नहीं होगा...
नया बॉलरूम राजसी अंदाज़ में बनाया जा रहा है....सोने के झूमर, गिल्डेड कॉलम, चेकर्ड मार्बल फ्लोर और विशाल खिड़कियाँ।....ये हॉल दक्षिणी मैदान की तरफ खुलेगा,...जिससे व्हाइट हाउस की पुरानी निओक्लासिकल स्टाइल बरकरार रहे।...लेकिन क्या आप जानते हैं कि... इस ऐतिहासिक इमारत की नींव किसने रखी थी?...व्हाइट हाउस का निर्माण हुआ था जॉर्ज वॉशिंगटन के निर्देश में....अमेरिका के पहले राष्ट्रपति ने... 1791 में इस नई राजधानी का लेआउट तय करवाया।...व्हाइट हाउस’ को डिजाइन किया था... आयरिश आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने,और 1800 में यह तैयार हुआ।...और पहले निवासी थे — राष्ट्रपति जॉन एडम्स और उनकी पत्नी एबीगैल एडम्स...शुरुआत में इसे ‘Executive Mansion’ कहा गया...लेकिन 1901 में थियोडोर रूज़वेल्ट ने इसका नाम आधिकारिक तौर पर रखा...The White House.
PUSHPANJALI PANDEY 