एमपी में फिर भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर देख रहा है।…. जहां देश के कई राज्यों में मानसून ने विदाई लेना शुरू कर दिया है…., वहीं मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है।…. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ….तीन जिलों—सिवनी, मंडला और बालाघाट में…. तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।….. बाकी जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। ….मौसम विभाग के मुताबिक, ….सितंबर के आखिरी दिनों में भी प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।… अब तक मध्य प्रदेश में 44 इंच बारिश हो चुकी है, ….जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है।…. खास बात ये है कि गुना और रायसेन जैसे जिले इस बार ….बारिश की मार झेल रहे हैं…., जहां 61 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।…. अब बात करते हैं उन जिलों की, ज….हां बारिश ने रिकॉर्ड बनाए हैं।…. इस बार गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच बारिश दर्ज की गई है।…. इसके बाद रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में…. 60 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में…. 56 इंच बारिश हो चुकी है।…. वहीं, दूसरी ओर खरगोन में सबसे कम 27.3 इंच बारिश हुई।…. शाजापुर, खंडवा, बड़वानी और धार में भी बारिश का आंकड़ा ….28 से 33 इंच के बीच रहा।....देश के चार राज्यों—गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से….. मानसून धीरे-धीरे विदाई ले रहा है।….. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी….. मानसून की वापसी जल्द शुरू होगी।….. लेकिन मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते तक…. मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। ….मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, ….वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, ….साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की सक्रियता के चलते….. मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।….. इसका असर खासतौर पर मध्य प्रदेश के…. दक्षिणी जिलों में दिखेगा, जहां बुधवार को तेज बारिश हो सकती है…..तो दोस्तों, मध्य प्रदेश में बारिश का ये दौर ….अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है।
PUSHPANJALI PANDEY 