जबलपुर नगर निगम की सख्ती: 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर,TAX होगा डबल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम ने अब प्रॉपर्टी टैक्स सख्ती दिखाना शुरू कर दी है।31 मार्च तक संपत्ति कर(प्रॉपर्टी टैक्स) नहीं भरने पर टैक्स डबल होगा। जो टैक्स नहीं जमा नहीं करेंगे ऐसे करदाताओं प्रॉपर्टी जब्ती की जयेगी।
जबलपुर नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 270 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। अब तक कुल 161 करोड़ रुपये जमा हुए है। नगर निगम टारगेट से काफी पीछे चल रहा है।करदाता से टैक्स वसलूने के लिए नगर निगम सख्ती दिखाएगा।शहर के 1.56 लाख करदाताओं से 109 करोड़ रुपये वसूलना है। 12 दिन के अंदर इन करदाताओं को टैक्स जमा करना होगा। 31 मार्च तक संपत्ति कर नहीं भरने पर टैक्स डबल होगा।