ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा बोलीं- मुझे जो सम्मान दिया वो लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया
महाकुंभ के किन्नर अखाड़े ने कुंभ के शुरुआत में ही ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद दिया था इस का कई संतो ने विरोध किया और ऐसी विरोध के चलते ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे की घोषणा की. ममता
कुलकर्णी ने कहा कि आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर विवाद है उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं. मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी.
उन्होंने कहा, "महामंडलेश्वर का मुझे जो सम्मान दिया गया था वो लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया. मुझे बॉलीवुड को छोड़े 25 साल हो गए हैं. मेकअप और बॉलीवुड को छोड़ना आसान नहीं है. मैंने देखा कि मेरे महामंडलेश्वर बनाए जाने से काफी लोगों को दिक्कत हो गई. मेरे जो गुरु हैं जिनके सानिध्य में मैंने घोर तपस्या की. उनके बराबर तो मुझे कोई दिखता नहीं है. मुझे किसी कैलाश या मनसरोवर जाने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों को मुझसे आपत्ति है, उनके बारे में मैं कम बोलूं तो बेहतर होगा. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरे पैसे के लेने देन की बात है तो मैंने करोड़ो रुपये नहीं दिए हैं."
'मैं जो कुछ भी करती हूं, उस पर लोग रिएक्ट करते हैं'
harsha pardeshi 