बिहार में बनेगा नया इतिहास,फिर CM बनेंगे नीतीश


  NDA की प्रचंड जीत के बाद भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी
 बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा इतिहास बनने जा रहा है…और वही चेहरा—जो पिछले दो दशकों में बिहार की सियासत का पर्याय बन चुका है...20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है।...जी हाँ, नीतीश कुमार का राजतिलक  अब तय माना जा रहा है…
और इस बार का शपथ समारोह होगा...पहले से भी बड़ा, भव्य और अभूतपूर्व।...बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद...नई सरकार गठन की तैयारियाँ पूरी रफ्तार पर हैं।...243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर...एनडीए ने ऐसा बहुमत हासिल किया है,... जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।...जिसके बाद पटना के गांधी मैदान में तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं।...इसी ऐतिहासिक मैदान में...नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।...इस समारोह में शामिल होंगे...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...कई केंद्रीय मंत्री...भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री...और एनडीए के बड़े नेता....जिसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं....और 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री बंद रहेगी।...500 से ज्यादा जवान, जिनमें केंद्रीय बल भी शामिल होंगे,...जो चारों ओर तैनात रहेंगे।..वहीं 20 नवंबर के शपथ ग्रहण से पहले...आज सुबह 11:30 बजे नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।...इसमें होगा...विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव...और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा देंगे...फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे...बता दे की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है,...इसलिए सभी प्रक्रियाएँ समय से पहले पूरी की जा रही हैं।...हालाँकि कुछ औपचारिकताएँ अभी बाकी हैं,...लेकिन लगभग तय माना जा रहा है कि..नीतीश कुमार ही 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।...चुनाव नतीजों से लेकर सरकार गठन तक…हर कदम यह दिखाता है कि बिहार की राजनीति में नीतीश अब भी सबसे असरदार चेहरा बने हुए हैं।...