रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया. गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे.

विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। उन्होंने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।

पहले खबर आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, इसकी भाजपा ने पुष्टि नहीं की है। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया।

मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।

कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा और NDA की 21 राज्यों में सरकार हैं, इनमें रेखा गुप्ता एकमात्र महिला सीएम होंगी।