रोहित शर्मा से छीनी गई वनडे कप्तानी, शुभमन गिल बने नए कप्तान

रोहित शर्मा से छीनी गई वनडे कप्तानी, शुभमन गिल बने नए कप्तान

भारतीय क्रिकेट में बड़ा उलटफेर…रोहित शर्मा से छीनी गई वनडे की कप्तानी, और नए कप्तान बनाए गए हैं शुभमन गिल क्या है.. इस फैसले के पीछे की कहानी? आइए जानते हैं…. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए… नई टीम और नए कप्तान की घोषणा कर दी है…. शुभमन गिल, जो पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं,…. अब वनडे की कमान भी संभालेंगे।…. उनके साथ मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को…. उपकप्तान बनाया गया है।…. लेकिन सबसे बड़ा सवाल…. - रोहित शर्मा और विराट कोहली का क्या?..... जी हां, रोहित और विराट इस वनडे सीरीज का हिस्सा तो हैं…., लेकिन कप्तानी से हटाए गए रोहित के लिए यह एक बड़ा बदलाव है।…. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि… 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए …यह फैसला लिया गया है।… अगरकर ने कहा, 'रोहित और विराट का वर्ल्ड कप खेलना अभी तय नहीं है,…. इसलिए हम भविष्य की तैयारियों में जुट गए हैं।'… शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे में 8 शतकों के साथ 2775 रन बनाए हैं। ….उनका औसत 59.04 और स्ट्राइक रेट 99.56 है।… लेकिन कप्तानी में उनका अनुभव सीमित है।…. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में कप्तानी की है…., जिसमें 5 में जीत हासिल की। क्या गिल ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ… अपनी कप्तानी का जादू दिखा पाएंगे? भारत की वनडे टीम में…. रोहित, विराट, केएल राहुल, और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं….,

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा चेहरों को भी मौका मिला है।…. टी-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी,… जिसमें जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे सितारे शामिल हैं।… सीरीज की बात करें तो भारत 19 अक्टूबर से… ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगा….। पहला वनडे पर्थ में, दूसरा एडिलेड में, और तीसरा सिडनी में होगा। …लेकिन सवाल यह है - क्या शुभमन गिल की अगुवाई में… भारत ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हरा पाएगा?... रोहित और विराट 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, ….लेकिन टी-20 और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद… यह उनकी आखिरी बड़ी सीरीज हो सकती है।…. दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम दिया गया है,…. जबकि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर हैं।..."तो क्रिकेट फैंस, क्या आपको लगता है कि…. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा देगा?