CM भगवंत मान से मिले शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह,चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं

CM भगवंत मान से मिले शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह,चैंपियंस ट्रॉफी के लिए  दी   शुभकामनाएं

 
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों के लिए दुबई में होना है. भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी  के मैचों के लिए दुबई रवाना होगी।

टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है.टूर्नामेंट पहले  गुरुवार को शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले।आम आदमी पार्टी  ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों भारतीय खिलाड़ियों को  चैंपियंस ट्रॉफी के लिए  शुभकामनाएं भी दीं.

 देश और पंजाब का गौरव बढ़ाने वाले दोनों खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे देश के साथ पूरे पंजाब को भी आप पर गर्व है।