Paytm UPI पर संकट? जानिए पूरी सच्चाई
क्या वाकई बंद होने जा रहा है Paytm?....सोशल मीडिया पर इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है... कि 31 अगस्त से Paytm की UPI सर्विस बंद होने वाली है..... कई लोगों के फोन पर गूगल प्ले से आए ...नोटिफिकेशन के बाद... यूजर्स में डर और कन्फ्यूजन फैल गया. ...नोटिफिकेशन में लिखा था कि... 31 अगस्त के बाद Paytm UPI काम नहीं करेगी.... लोग ट्विटर और फेसबुक पर सवाल पूछ रहे हैं, ....और फर्जी मैसेज भी वायरल हो रहे हैं।.... लेकिन क्या सचमुच Paytm UPI बंद होने जा रही है,... या ये बस एक अफवाह है?.... चलिए, इस सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं...हाल ही में कई यूजर्स के फोन पर... गूगल प्ले से एक नोटिफिकेशन आया, ...जिसमें लिखा था कि... 31 अगस्त 2025 के बाद... paytm UPI हैंडल को बार-बार होने वाले पेमेंट्स,... जैसे सब्सक्रिप्शंस, के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।... इस खबर ने हड़कंप मचा दिया..., और लोग सोचने लगे कि क्या ...Paytm की पूरी UPI सर्विस बंद हो जाएगी।.... ट्विटर पर #PaytmUPI और #PaytmShutdown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे, ....और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। ...लेकिन अब Paytm ने खुद सामने आकर इस भ्रम को दूर किया है... Paytm ने साफ किया है कि... उनकी पेमेंट सर्विस बंद नहीं हो रही है।.... कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि.... यह बदलाव सिर्फ उन यूजर्स के लिए है,.... जो ऑटो पेमेंट्स, जैसे यूट्यूब प्रीमियम या गूगल वन स्टोरेज, के लिए .... @ paytm हैंडल का इस्तेमाल करते हैं।... आम यूजर्स, जो दैनिक लेन-देन जैसे... शॉपिंग या बिल पेमेंट के लिए Paytm UPI का उपयोग करते हैं,... उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा।.... यह कदम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया... (NPCI) की मंजूरी और Paytm को... TPAP (थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर).... का दर्जा मिलने के बाद उठाया गया है।...तो आइए, समझते हैं कि... यूजर्स को क्या करना होगा।... अगर आपकी UPI ID @paytm से बनी है...., जैसे Keshu@paytm, ...तो इसे नए हैंडल में बदलना होगा।... नए हैंडल आपके बैंक के आधार पर होंगे, ....इसके लिए आप अपने बैंक से जुड़ी नई... Paytm UPI ID पर शिफ्ट कर सकते हैं।....और अगर आप चाहें,... तो Google Pay या PhonePe जैसे दूसरे... UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं...., या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ऑटो पेमेंट्स को मैनेज कर सकते हैं।... Paytm का कहना है कि.... यह एक तकनीकी अपडेट है..., और ग्राहकों के लिए लेन-देन में कोई रुकावट नहीं होगी....बता दे की असल में, गूगल प्ले का नोटिफिकेशन अधूरा था,... जिससे भ्रम पैदा हुआ। ....नोटिफिकेशन में बताया गया कि 31 अगस्त 2025 के बाद @paytm हैंडल को.... रिकरिंग पेमेंट्स के लिए सपोर्ट नहीं मिलेगा,... और यह नियम ...1 सितंबर 2025 से लागू होगा।... लेकिन यूजर्स ने इसे Paytm UPI के पूरी तरह बंद होने की खबर मान लिया।... Paytm ने आश्वासन दिया है कि... QR कोड, मर्चेंट पेमेंट्स, और सामान्य ट्रांसफर पहले की तरह जारी रहेंगे।... यह बदलाव सिर्फ सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स के लिए ...है, और यूजर्स को इसे अपडेट करने के लिए... अगले साल तक का समय है...तो दोस्तों, अब साफ हो गया कि... Paytm UPI बंद नहीं हो रही..., बल्कि यह एक जरूरी तकनीकी बदलाव है। ...अगर आप रिकरिंग पेमेंट्स यूज करते हैं..., तो अगले साल तक अपनी UPI ID अपडेट कर लें।...जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को अभी सब्सक्रइब कर ले ...तब तक के लिए नमस्कार मिलते है अगले वीडियो में..
PUSHPANJALI PANDEY 