जैमर क्या है? जानिए क्यों अचानक मोबाइल सिग्नल गायब हो जाता है!
क्या आपको पता है...अचानक मोबाइल सिग्नल गायब क्यों हो जाता है?... या वाई-फाई अचानक धीमा क्यों हो जाता है?... बहुत बार इसका कारण होता है....जैमर। पर जैमर होते क्या हैं, …कहां इस्तेमाल होते हैं और क्या वे कानूनी हैं?... आइए समझते हैं।…जैमर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है… जो आस-पास की वायरलेस फ्रिक्वेंसी पर… शोर या सिग्नल ब्लॉक, कर देता है।…
इसका नतीजा ये होता है कि… मोबाइल कॉल कटने लगते हैं,… वाई-फाई धीमा हो जाता है,… और जीपीएस-नेविगेशन भी प्रभावित हो सकता है।….लेकिन ये उपयोग कहाँ होते हैं?
वी.वी.आई.पी. सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों पर... अस्थायी रूप से अनचाही कम्युनिकेशन रोकने के लिए...कभी-कभी परीक्षाओं / संस्थानों में मोबाइल उपयोग... नियंत्रित करने की कोशिशों में देखा गया है।...लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है...क्या यह कानूनी है?... भारत के साथ अधिकांश देशों में जैमर का निजी उपयोग अवैध है ... क्योंकि वे सार्वजनिक आपातकालीन सेवाओं और... नागरिक संचार को बाधित करते हैं।... अनधिकृत जैमर लगाने पर जुर्माना,... उपकरण जब्त और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।... केवल आधिकारिक एजेंसियों को, कड़े नियमों व...अनुमति के साथ, विशेष परिस्थितियों में... इसका उपयोग करने की इजाज़त मिलती है।
PUSHPANJALI PANDEY 